Friday, 3 April 2026

पुस्तकोपहार


.                                                                पुस्तकोपहार
                                पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1( प्रथम पाली )
 पुस्तकोपहार का आयोजन दिनांक 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को प्रार्थना सभा के तुरंत बाद किया जाएगा इस हेतु कक्षा तीसरी से लेकर दसवीं तक के छात्र छात्राएं अपनी-अपनी- पुस्तकों को सुंदर सुसज्जित तरीके से एक रिबन के द्वारा बांधकर उसे अपने कनिष्ठ क्लास के विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप में प्रदान करेंगे  I
पुस्तक उपहार का फायदा 
1 टन कागज बनाने के लिए लगभग 17 पेड़ों को काटा जाता है पुस्तकों को साझा करने या उपहार में देने से न केवल पेड़ बचते हैं बल्कि कागज उत्पादन में होने वाले हजारों लीटर पानी और ऊर्जा के भी बचत होती है साथ ही नई किताबें छापने में ,उन्हें पैक करने और दुनिया भर में शिप करने में परिवहन में भारी भाई मात्रा में जीवाश्म ईंधन जलता है Iइससे ईंधन के भी बचत होगी l
पर्यावरण के प्रति जागरूकता
पुस्तक उपहार में देने से प्राप्त करता को पर्यावरण के अनुकूल इको फ्रेंडली जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है 
विद्यालय के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी पुस्तकोपहार में बढ़-चढ़कर भाग ले . और प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंl

No comments:

Post a Comment